यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनांक 11 मार्च 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी और छत्रपति संभाजी महाराज जी की पुण्यतिथि मनाया गया
l सर्वप्रथम सम्राट पृथ्वीराज चौहान और छत्रपति संभाजी महाराज के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और दीप प्रज्वित कर श्रद्धांजलि दिया गया l इसके बाद सम्राट पृथ्वीराज चौहान – अमर रहे और छत्रपति संभाजी महाराज की – जय के नारे लगाए गए l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने बताया कि वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की शौर्य एवं वीरता की गाथा इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित है l पृथ्वीराज चौहान ने विदेशी आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी को 16 बार युद्ध में पराजित किया ऐसे महान योद्धा को सम्मान देना हम सब का कर्तव्य है l कोण्डागाँव जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि छत्रपती संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा छत्रपती शिवाजी महाराज के उत्तराधिकारी थे । उन्होंने अपने अपने जीवनकाल में 121 युद्ध लड़े और सभी में विजय हासिल की। दक्षिण भारत में मुगलों के आक्रमणों को रोकने में संभाजी की प्रमुख भूमिका थी। छत्रपती संभाजी राजे अपनी वीरता और विद्वत्ता के लिये प्रसिद्ध थे l 11 मार्च 1689 को इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार करने पर औरंगजेब ने संभाजी महाराज की हत्या कर दी थी। हर साल लोग छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उनकी बहादुरी की कहानियों को याद करते हैं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और पूर्व सैनिक ढालेश साहू उपस्थित रहे l
