भानुप्रतापपुर,

भानुप्रतापपुर = 4 मार्च 2025 को जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का जो चुनाव होना था उसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो भाजपा के प्रति आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी दवारा हार के डर से चुनाव को स्थगित कराया गया है उनके इस बयान का खंडन करते हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि हार के डर से कांग्रेस चुनाव को निष्पक्ष नहीं कराना चाहती है क्योंकि प्रजातंत्र में,लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव,स्वतंत्रता की आजादी से तथा पारदर्शिता एवं गोपनीयता से होता है कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों को स्वयं बंधक बनाकर,जनपद सदस्यों को किडनैप करके घूम रहे हैं,चूँकि जनपद सदस्य का पद निर्वाचन नियमों के अधीन, किसी पार्टी द्वारा नहीं लड़ा जाता है उक्त निर्वाचन प्रक्रिया में,कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनपद सदस्यों को किडनैप करके मतदान की पारदर्शिता एवं गोपनीयता को भंग की गई है,जो निर्वाचन नियमों के अधीन अपराध की श्रेणी में आता है, और जों गैर कानूनी भी है!
जनपद सदस्यो के निर्वाचन मे आप किसी भी जनपद सदस्य को बंधक या किडनैप करके नहीं रख सकते हैं!
हार का डर,भय कांग्रेस को दिख रहा है इसीलिए वह सदस्यों को गैर कानूनी रूप से बंधक बनाकर उन्हें लिए,लिये घूम रहे हैं, जो लोकतंत्र की हत्या को प्रमाणित कर रहे हैं औऱ जिसे,स्वयं कांग्रेस की विधायक कर रही हैं जनपद सदस्यों का चुनाव पार्टी बेस पर नहीं हुआ है, उक्त चुनाव स्वतंत्र रूप से बिना किसी पार्टी सिम्बोल के स्वतंत्र व्यक्तियों द्वारा अपना-अपना लड़ा गया है!
इस पर जो कांग्रेस पार्टी द्वारा जो आरोप लगा रही है कि हमारे कांग्रेस के लोगों को भाजपा डरा धमका रही है,तो उनको बता दूं,कि यह चुनाव निष्पक्ष और गैर राजनीतिक दल से हुआ है, यदि यह चुनाव दल आधार पर होता तो दोनों ही पार्टी अपने-अपने दल से, प्रत्याशियों को अपने चुनाव चिन्ह आबंटित कर चुनाव में उतारते!
हम,जनपद सदस्यों को जिन्हे किडनैप कर मतदान की गोपनीय और पारदर्शी प्रक्रिया को स्थानीय विधायक के द्वारा प्रभावित किया जा रहा है,जिसके विरूद्ध, आगे,हम उचित कानूनी कार्यवाही करेंगे!
