भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कांकेर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ,जिला शिक्षा अधिकारी ,अनुविभागीय अधिकारी (रा) भानुप्रतापपुर , खण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में आज जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती पुष्पांजली ठाकुर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के ग्राम पंचायत प्रभारी ,सर्वेयर एवं संकुल सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। उन्होने सभी पंचायत प्रभारी एवं वार्ड प्रभारियों से कहा कि सभी अपने अपने विकासखण्ड में साक्षरता कक्षाओं का नियमित संचालन करें। साथ ही साथ कक्षा संचालन के फोटोग्राफस जरूर भेजे। उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा उल्लास कार्यक्रम में 10 वीं 12 वीं के छात्र छात्राओं द्वारा स्वयंसेवी के रूप में निरक्षर को साक्षर बनाने पर 10 अंक बोनस बोर्ड परीक्षा में प्रदान किया जावेगा। भानुप्रतापपुर विकास खण्ड के 15 एवं अंतागढ के 21 ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किये गये है। उन्होने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षरों को नियमित रूप से स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से अध्यापन करायें। सभी संकुल प्रभारी , ग्राम पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारी इसकी सतत मानिटरिंग करे। विकासखण्ड को जो लक्ष्य दिया गया है उसके अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों को भी लक्ष्य दिया गया है। कुछ आगामी मार्च साक्षरता की महापरीक्षा मार्च के महीने में होना है उसका भी व्यापक प्रचार प्रसार करें और जो असाक्षर चिन्हिंत किये जा चुके है उनका अध्यापन करा कर उन्हे आगामी मार्च माह में परीक्षा में बैठायें। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत 15 वर्ष से उपर के सभी असाक्षरों का पंजीयन पूर्व में ही कर लिया गया है । उल्लास की पठन पाठन सामग्री भी सभी ब्लाको को जिला से उपलब्ध करा दिया गया है। सभी असाक्षरो को वितरण कर नियमित कक्षा संचालन करें। आज के बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी सदे सिंह कोमरे, स्रोत व्यक्ति एवं प्राचार्य टिकेश्वर सिंह ठाकुर एबीईओ प्रवीण चतुर्वेदी , साक्षरता प्रभारी अशोक ठाकुर, लीलाराम ध्रुव, दीपेश निर्मलकर, आनंद बनकर के साथ साथ ग्राम पंचायत प्रभारी , सर्वे प्रभारी एवं संकुल सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
