मेला मड़ई का दौर शुरू, ग्राम आलोर में हुआ देव फूल मेला का आयोजन, देवी-देवताओं के साथ बड़ी संख्या में पहुचे ग्रामीण मेला स्थल की परिक्रमा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए देवी देवताओं से करते हैं कामना

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोंडागांव जिले में मेला मड़ई की शुरुआत हो चुकी है, जिले में वनवासियों के द्वारा अनोखी परंपराओं के साथ मेला मंडई को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में 01 फरवरी को कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम आलोर मे देवी देवताओं के लिए फूल मेला मड़ई का आयोजन किया गया । इस मेला मड़ई में ग्राम आलोर के साथ आस पास गांव के ग्रामीण अपने देवी देवताओं के साथ शामिल हुए । सभी देवी देवताओं ने मेला स्थल की परीक्रमा कर ग्राम देवी शीतला मां की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । आलोर के ग्रामीणों ने बताया केशकाल भंगाराम मंदिर में फूल मेला के बाद ही जिले में मेडई का दौर शुरू हो जाता है जो पांच से छः महीने तक जिले के अलग अलग गांवो में चलता रहेगा । ग्राम आलोर के सरपंच सुखराम कोर्राम ने बताया कि यह जो माघ मेला हाट परगना का प्रमुख्य मेला है इस मेले में आलोर परगना के साथ आस पास गाँव जे परगना देवी देवता शामिल होते है । साथ ही ग्रामीण भी बड़ी संख्या ने शामिल होते हैं, सभी देवी देवताओं के साथ ग्रामीण मेला स्थल पर परिक्रमा कर माँ शीतला की पूजा कर मेले को सम्पन्न किया गया । मेले के आयोजन में मिठाइयां और खिलौने की दुकान भी लगाई गईं थी । ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आंनद लिया । मेला मड़ई के उपलक्ष्य कर रात में लोक सांस्कृतिक मोर कारी बदरिया कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक संत राम नेताम, प्रशासनिक प्रदेश महामंत्री कॉंग्रेस कमेटी रविघोष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG