*बेली पंचायत में बिगड़े हैंड पंपों से जमुहाई के बैगा समुदाय के लोगों की प्यास आश में ताक रहे राह पानी पीने के लिए* *मुख्यमंत्री की 181 डायल हेल्पलाइन ग्रामीण क्षेत्रों में बे असर*

 

एक्सप्रेस उमरिया जिला=

दीपक विश्वकर्मा

=बिरसिंहपुर पाली जनपद के बेली पंचायत और जमुहाई गांव में आधा दर्जन से अधिक हैंड पंप महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आदिवासी समुदाय, विशेषकर बेली और जमुहाई के निवासी, गर्मियों में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जनपद पंचायत पाली द्वारा हैंड पंप सुधारने के लिए दीवारों पर मोबाइल नंबर चस्पा किए गए हैं, लेकिन इन नंबरों पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलता। संबंधित विभाग को लिखित शिकायतों के बावजूद महीनों से सुधार का कोई कार्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बेअसर: ग्रामीणों ने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद भी हैंड पंपों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जल नल योजना भी ठप पड़ी है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बेली, जमुहाई के ग्रामीणों ने जिले के कलेक्टर धरणेन्द जैन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि जल्द से जल्द बिगड़े हैंड पंपों का सुधार किया जा सके। गर्मी का मौसम बीत जाने के बाद भी, हैंड पंपों का सुधार नहीं हो सका है, और अब बरसात का मौसम आने वाला है।

*उमरिया लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग के अधिकारी कर्मचारी हैंडपम्प सुधासरने की बात तो करती है मगर आखिर ये सुधार कैसा की बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र के कई गांवों में हैंडपम्प खराब पड़े हुए हैं जब इस मामले को लेकर लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग से जानना चाहा तो उन्होंने कहा मैं जल्द मौके पर भेजकर सुधरवाने की कार्यवाही करूंगा*

हालाकि महीनों खराब हैंडपंप का कब तक शुधार होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
ग्रामीणों की यह गुहार प्रशासन के लिए एक चुनौती है और देखना होगा कि क्या प्रशासन इन समस्याओं का समाधान कितने दिनों में कर पाता है या नहीं।

Express MPCG