@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंडल –167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2023 को सीओबी भुस्की के अंतर्गत आने वाले गाँवों के लिए जन कल्याण योजना के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल गांव भुस्की स्कूल पारा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें गाँव-साधुमिचगांव, गरदा ओडाहुर, हरमालेडी, खडेगांव, गुमरीडीह, कोडोगांव, पुडोमिचगांव, गोपल टोला, भुरकागुदम, पडगाल, गरदा करकाझार, भुस्की स्कूल पारा, भुस्की रोडपारा और भुस्की यादव पारा गाँवों से आए कुल 480 ग्रामवासियों को प्राइमरी स्कूल गांव भुस्की स्कूल पारा में कम्बल, साड़ी, लुंगी, तोलिया (गमछा ) टोर्च उनी सॉल, चप्पलें, पानी की टंकी, फावडा, मकान की छत के लिए सिमेंट सीट, पलटा, चम्मच, कढाई, झरना, परात, प्रेसर कूकर (22 लीटर), बाल्टी, स्टील जग व छात्र/छात्राओं को स्कूल बैग, किताबें व वॉलीबाल का वितरण किया। इस कार्यक्रम में सीओवी भुस्की के अंतर्गत आने वाले गाँवों के ग्रामीण तथा स्कूलों के छात्र-छात्राएं व अध्यापक-अध्यापिका उपस्थित हुए।
इस अवसर पर 167 बटालियन के कमांडेंट श्री राजीव कुमार जी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अन्तराष्ट्रीय सीमा की निगरानी तथा आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन और समाज को जागरूक करने के लिए सहयोग कर रहा है और हाल ही में हमारी यूनिट के द्वारा आसपास के इलाके के स्कूली बच्चों की नेसूर व कोच्ची में भ्रमण के लिये भेजा गया है ताकि उनको भारतीय संस्कृति व समृद्ध विरासत के बारे में जानकारी मिले। महोदय ने बताया कि जो भी बच्चे भ्रमण के लिये जाने के इच्छुक है वे लोग भी आवेदन कर भविष्य में जा सकते है महोदय ने बताया कि यह सिविक एक्सन कार्यक्रम गाँव वालों को मुख्य धारा से जोड़ने व उनके कल्याण हेतु किया जा रहा है। मैं आशा करता हूँ कि आप लोग सरकार द्वारा दी जा रही सारी कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।
इस कार्यक्रम में श्री रोहित तिवारी, उप कमांडेंट के साथ अन्य अधीनस्थ अधिकारीयों व कार्मिको तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय छात्र / छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे बच्चों व स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
167वीं बटालियन के द्वारा लगाये गए मेडिकल कॅम्प में डा० मनोज कुमार किशोरे, बीएमओ / सीएचसी दुर्गकोंदल की देख-रेख में बिमार लोगों को दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल – 66 ग्रामवासियों का उपचार किया गया। बटालियन के इस कार्य को स्कूल प्रशासन तथा स्थानीय लोगों ने बहुत सराहा।
