सुरेन्द्र सोनपिपरे चुने गए
कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब नए अध्यक्ष
भरत भारद्वाज
कोंडागांव– कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब का त्रिवार्षिक अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार की सुबह हुआ। जिसमें अध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र सोनपिपरे निर्वाचित हुए अब वे अपनी कार्यकरणी का गठन क्लब की नियमवलीनुसार 15 दिवस के भीतर करेगे।

ज्ञात हो कि, इस चुनाव में चार प्रत्यासी चुनाव मैदान में थे। जिसमे से एक प्रत्यासी ने निर्धारित समय पर अपना नाम वापस ले लिया। और तीन प्रत्यासी चुनावी मैदान में रहे और इन तीनो के बीच त्रिकोणी मुकाबला हुआ। जिसमें सोनपिपरे को विजयी हासिल हुई क्लब में जुड़े जिलेभर के 64 पत्रकारों में से 63 ने अपने मत का उपयोग करते हुए आपना अध्यक्ष चुन लिया।
