*गिरे हुए पेड़ को हटाकर “जन सहयोग” ने रास्ता सुगम किया*,,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । समाजसेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जब मालूम हुआ कि कोमल देव, ज़िला- अस्पताल के नए गेट के पास एक पेड़ पिछले कुछ दिनों से गिरा पड़ा हुआ है और उसकी वजह से लोगों तथा मरीज़ों को आने जाने में दिक्कत हो रही है, तब “जन सहयोग” ने निर्णय लिया कि रविवार की सुबह को इस गिरे हुए पेड़ को हटाकर ही जन सहयोग द्वारा स्वच्छता अभियान तथा समाज सेवा की जाएगी। संस्था के सदस्यों ने निश्चित समय पर अस्पताल परिसर पहुंचकर नए गेट के पास स्थित गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया । पेड़ विशाल तथा घना होने के कारण इस कार्य में विलंब तो हुआ लेकिन “जन सहयोग” के सदस्यों ने इस भारी कार्य को मिलजुलकर पूर्ण कर लिया तथा नगर पालिका की कचरा गाड़ियों में पेड़ के अवशेषों का लदान कर उसका उचित स्थान पर निराकरण भी कर दिया गया। इस सेवा कार्य से अस्पताल के नए गेट से लोगों तथा मरीज़ों का आना-जाना सुविधा पूर्वक शुरू हो गया। जिसके लिए आम जनता व मरीजों ने “जन सहयोग” तथा अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को धन्यवाद देते हुए उन सब की प्रशंसा की। आज के इस शुभ कार्य में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी सहित डॉ श्याम देव, दिलीप कुमार गंजीर, आशुतोष देव, पप्पू साहू, कुणाल गोस्वामी, शैलेंद्र देहारी, हरेंद्र यादव, चंदर नेताम आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने अत्यंत उत्साह पूर्वक कार्य किया और बधाइयां प्राप्त कीं। उल्लेखनीय है कि अपने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत “जन सहयोग” द्वारा समय-समय पर अस्पताल परिसर की भी बड़े पैमाने पर सफ़ाई की जाती है । यही कारण है कि आज कोमल देव अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज परिसर अत्यंत साफ़ सुथरा दिखाई देने लगा है।