विनोद जैन 
सेवा, समर्पण, सुशासन, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बालोद शहर में “आशीर्वाद का दीया मोदी जी के नाम” अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में 1001 दीयों का वितरण किया गया।
अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने दल्ली चौक से पुराने बस स्टैंड तक सभी छोटे-बड़े दुकानदारों से संपर्क कर प्रत्येक दुकान पर पांच-पांच दीयों का वितरण किया। इस दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज शाम 7 बजे अपने-अपने घरों एवं दुकानों में पांच दीप प्रज्वलित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने की अपील की गई।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं जनभागीदारी के रूप में मनाते हुए यह अभियान नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का प्रयास है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, बिलासपुर संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, हरिश कटझरे, शाहिद खान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, विनोद जैन, कमल पनपालिया, श्रीमती कांति सोनबरसा,पालक ठाकुर, समीर खान, नितेश वर्मा, दीपक लोढ़ा, संतोष पाठक, अभिन्न यादव, रजत जैन, समकीत सांखला, कमल बजाज, प्रवीण सारडा, आशुतोष कौशिक, जागेश्वर ढीमर, यश राजपूत, जीत यदू एवं एसान्त देशमुख सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
