विनोद जैन 
*बालोद:* बालोद-धमतरी और राजनांदगांव मार्ग पर पुरानी, अनफिट और ओवरलोड बसों के चलते लगातार बड़े हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार सुबह NH-930 पर बड़ा हादसा हुआ है।
*आज का हादसा – करहीभदर मोड़ पर बस पलटी*
आज सुबह करीब 9:30 बजे बालोद से धमतरी जा रही DRD कंपनी की बस क्रमांक *CG 04 JC 1253* करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
– बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।
– हादसे में बस के नीचे दबने से *परिचालक (कंडक्टर) की मौके पर मौत* हो गई।
– 25 से अधिक यात्री घायल हैं, 12 को जिला अस्पताल बालोद और अन्य को गुरुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
– प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ओवरस्पीड थी और क्षमता से ज्यादा सवारी भरी थी, पट्टा टूटने से अनियंत्रित हुई।
– कुछ घायलो का कहना है की बस चलाते वक़्त ड्राइवर मोबाइल से बात कर रहा था अचानक क्या हुआ समझ नहीं आया और बस सड़क के निचे उतर कर पलट गयी
यह कोई पहला मामला नहीं है। 2 दिन पहले ही पुरूर थाना क्षेत्र में NH-30 पर मनीष ट्रेवल्स की अनफिट बस CG 27 K 2469 ने बाइक को टक्कर मारकर घसीटा था, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई थी। चालक हेमन लाल साहू को कल ही जेल भेजा गया है।
*अनफिट बसें और RTO विभाग की चुप्पी*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बालोद से धमतरी और राजनांदगांव रूट पर चलने वाली अधिकांश निजी बसें –
– 15 साल से ज्यादा पुरानी हैं
– फिटनेस, इंश्योरेंस और PUC फेल हैं
– ओवरलोड और तेज रफ्तार से चलती हैं
फिर भी RTO विभाग द्वारा कोई नियमित चेकिंग, फिटनेस जांच या कार्रवाई नहीं की जा रही है। कागजों में फिट बताकर सड़कों पर मौत दौड़ रही है।
*जनता की मांग:* इस रूट की सभी यात्री बसों का तत्काल फिटनेस ऑडिट हो, अनफिट बसों का परमिट रद्द हो और RTO की जिम्मेदारी तय की जाए, वरना ऐसे हादसे थमेंगे नहीं।
