विनोद जैन 
बालोद – घटना: दिनांक 16.09.2026 को सुबह करीब 11:45 बजे न्यारा पेट्रोल पंप, बालोदगहन के पास मनीष ट्रेवल्स बस क्रमांक *CG 27 K 2469* ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल CG 19 BK 3431 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार *जीवन सिन्हा निवासी चारामा, कांकेर* की मौके पर मौत हो गई।
आरोप है कि मृतक बस के बोनट में फंस गया था, फिर भी चालक ने बस नहीं रोकी और लगभग 5-6 किमी तक घसीटते हुए चारामा की ओर भाग गया। शव जगतरा टोल प्लाजा के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला।
*कार्रवाई:* थाना पुरूर में अपराध क्र. 102/2026 धारा 281, 106(1) BNS एवं बाद में धारा 105 BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक *हेमन लाल साहू (33), निवासी रावा भर्रीपारा, थाना अर्जुनी, धमतरी* को आज दिनांक 18.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
साथ ही थाना के एक अन्य एक्सीडेंट के फरार वारंटी *तुमेश्वर ध्रुव (32), निवासी शंकरदाह, धमतरी* को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
