LIVE TV

*बालोद नगर पालिका में कमलेश बने उपाध्यक्ष कांग्रेस के विनोद बंटी शर्मा को हराया*

*बालोद , विनोद जैन* ✍🏻

 

*बालोद नगर पालिका में कमलेश बने उपाध्यक्ष कांग्रेस के विनोद बंटी शर्मा को हराया*

बालोद । बालोद नगर पालिका में उपाध्यक्ष कौन होगा इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनतिक गलियारों में चर्चा आम था आज सम्पन्न हुए चुनाव में बालोद नगर पालिका के पांच बार लगातार जितने वाले वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया वहीं कांग्रेस ने कद्दावर नेता एवं पार्षद विनोद बंटी शर्मा को अधिकृत किया जैसे ही चुनाव के परिणाम की घोषणा हुई वैसे ही कांग्रेसी खेमे में सनसनी फैल गयी भाजपा के कमलेश सोनी को 13 वोट मिले तो विनोद शर्मा को 8 वोट मिला और कमलेश सोनी विजयी हुए वहीं पालिका के अपील समिति सदसियो के निर्वाचन में भाजपा के शेखर यादव एवं कांति साहू विजयी हुई विजय परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का स्वागत किया वहीं नगर में विजय आभार रैली भी निकाली गई जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की एवं मिठाई का वितरण किये इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित समस्त पार्षद उपस्थित रहे

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!