ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी ठोकर, बीच रोड में पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूर हुए घायल, फरसगांव अस्पताल में भर्ती

ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी ठोकर, बीच रोड में पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूर हुए घायल, फरसगांव अस्पताल में भर्ती

 

भरत भारद्वाज

 

फरसगांव – नेशनल हाईवे 30 चिचाड़ी पुल में 17 दिसम्बर की शाम लगभग 6 बजे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से ठोकर मार दी, जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली रोड के बीचों बीच पलट गया, ट्राली के पलटने से ट्रैक्टर में बैठे दो मजदूर घायल हो गए , जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है । ट्रैक्टर और ट्राली के बीच रोड में पलटने से रोड़ में जाम की स्थिति बनी , रोड के दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई । वहीं स्थानीय पत्रकारों और पुलिस के द्वारा पलटे हुए ट्रेक्टर और ट्राली को सीधा करवाया गया और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करवाया गया । इस दुर्घटना में ट्राली में सवार चिचाड़ी निवासी सूरज मरकाम और मयाराम नेताम घायल हो गए हैं जिन्हें फरसगांव अस्पताल भेजा गया है ।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ग्राम चिचाड़ी की है जिसमें मजदूर फरसगांव से काम करने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दी ।

Express MPCG