फागु यादव

कोंडागांव – शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है जिससे वे देश का आदर्श नागरिक बन सके। इसी उद्देश्य से जिले के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत बालिका कुमारी निकिता को आज एक दिन के लिए संस्था की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। प्रधानाध्यापिका नियुक्त किए जाने के पश्चात निकिता द्वारा अपने साथ में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं की दैनंदनी और उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर बालसंसद द्वारा आयोजित आउट डोर स्टडी का निरीक्षण किया गया। आपको बता दें निकिता मरकाम ने शतप्रतिशत 119 में 119 दिन शाला आने के साथ विद्यालय की सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। वहीं विद्यालय द्वारा अनूठी पहल करते हुए बच्चों की उपस्थिति सहसंज्ञानात्मक और नेतृत्व क्षमता के विकास को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिवर्ष की भांति इसवर्ष भी उन्हे विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रधान अध्यापिका का दायित्व दिया गया।
