शराब माफिया की हैसियत ‘एक रुपया’! एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना का अनोखा वार, चर्चा में नरसिंहपुर पुलिस

  • आशीष कुमार दुबे

​नरसिंहपुर। अपराधियों पर हजारों-लाखों के इनाम तो आपने सुने होंगे, लेकिन नरसिंहपुर पुलिस ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान खींच लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. ऋषिकेश मीना ने फरार शराब सरगना धनराज लोधी की गिरफ्तारी पर मात्र 1 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का यह “एक रुपया” माफिया की हैसियत बताने के लिए काफी माना जा रहा है।

​अपराधी की कीमत ‘कौड़ी’ के बराबर!:-
​आमतौर पर इनाम की राशि अपराधी के रसूख और उसके अपराध की गंभीरता को दर्शाती है, लेकिन एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना की यह रणनीति अपराधियों को समाज में अपमानित करने और उनके अहंकार को तोड़ने वाली है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून की नजर में इन शराब माफियाओं की हैसियत एक रुपये से ज्यादा की नहीं है।

​चर्चा का विषय बनी मनोवैज्ञानिक रणनीति:-

​यह अनोखा इनाम जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि यह पुलिस की एक ‘साइकोलॉजिकल वॉरफेयर’ (मनोवैज्ञानिक युद्ध) है।
​अपमान का घूँट: जब एक कुख्यात माफिया पर भारी-भरकम इनाम होता है, तो वह खुद को “बड़ा अपराधी” समझने लगता है। लेकिन 1 रुपये का इनाम उसे समाज में एक मामूली अपराधी के तौर पर पेश करता है।
यह कदम अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस के कड़े तेवरों को दर्शाता है।

​पुलिस की नजर में ‘जीरो’ है माफिया:-
​नरसिंहपुर पुलिस ने इस कार्रवाई से यह साबित कर दिया है कि शराब माफिया की हैसियत उनके लिए कौड़ी के बराबर भी नहीं है। जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए पुलिस अब केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक दबाव का भी सहारा ले रही है

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *