जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के तुरपुरा में दो अलग-अलग जगहों पर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से 22 हजार रूपए नगद व ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से तुरपुरा में दो अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस की दो अलग-अलग टीमें शिव मंदिर प्रांगण व दयानिधि के धान कोठार में पहुंची। घेराबंदी कर पुलिस ने 11 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम व पता पुलिस को बताया, जिनमें तुरपुरा निवासी भोलाशंकर सेन 29 वर्ष, कालेन्द्र ठाकुर 40 वर्ष, मुकेश सिंह ठाकुर 26 वर्ष, दुष्यंत ठाकुर 24 वर्ष, मोहन नागे 28 वर्ष, हेन्द्रो ठाकुर 29 वर्ष, मोहन सिंह ठाकुर 34 वर्ष, नेहरू ठाकुर 45 वर्ष, मनबहाल सिंह ठाकुर 50 वर्ष, गुप्तेश्वर ठाकुर 26 वर्ष, वासुदेव ठाकुर 25 वर्ष शामिल हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में भानपुरी टीआई चन्द्रशेखर श्रीवास, एसआई अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, होरीलाल नाविक, रामप्रसाद सिन्हा, एएसआई दिनेश ठाकुर, सूर्यप्रकाश साहू, प्रधान आरक्षक राजेश राजपूत, मयाराम कश्यप, कुलेश्वर कटेन्द्र, उमेश, आरक्षक दीनबंधु ठाकुर, रमेश मरकाम, प्रदीप मरकाम, छबिलाल सोम, सुखलाल बघेल, भूपेन्द्र, प्रेमुलाल वर्मा शामिल रहे।
