*महादान: युवाओं ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल, अन्य लोगों से भी की आगे आने की अपील* दिनांक: 28 सितंबर 2026

विनोद जैन

आज बालोद गंगा सागर तालाब के पास गंगा मैया डाइग्नोस्टिक रक्तदान केंद्र में शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर बालोद ब्लॉक के युवा झलमला के पंचवार्ड -12 आदित्य दुबे, हरीश साहू पंच वार्ड क्रमांक – 15 दोनों ने 10 बार से ज्यादा ब्लड डोनेट कर चुके हे। और आज 11वे बार रक्त दान किया समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और आपातकालीन स्थिति में भर्ती रोगियों की जान बचाने में अपना अहम योगदान दिया।
उत्साहजनक भागीदारी: शिविर के दौरान दो युवाओं को ब्लड डोनेशन काउच पर लेटकर रक्तदान करते हुए देखा गया। उनके चेहरों पर संतोष और सेवा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।
सुरक्षित व आधुनिक व्यवस्था: रक्तदान की प्रक्रिया को पूरी तरह से सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में संपन्न कराया गया। ब्लड बैंक में आधुनिक तकनीकों, स्टरलाइज्ड उपकरणों और मॉनिटरिंग मशीनों का प्रयोग किया गया।
स्वास्थ्य जांच: रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और अन्य जरूरी स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की गई, ताकि दाता और प्राप्तकर्ता दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बालोद जिला युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री आदित्य ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हमारे दिए एक यूनिट रक्त से यदि किसी व्यक्ति का जीवन बचता है, तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों और युवाओं से अपील करते हैं कि वे भी आगे आएं और रक्तदान शिविरों में भाग लें।”