तिल्दा-नेवरा, गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा @आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री टंक राम वर्मा अभनपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किये। इस दौरान प्रभावित परिवारों के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को राहत, सुरक्षा और जरूरी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए करीब 2,000 बाढ़ प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सहायता राशि के चेक वितरित किए।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। राहत और सहायता कार्यों में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए प्रशासन को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
