यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर – कांकेर जिले में दो दिनों से हो रही लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। भारी बारिश के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में भारी बारिश के स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है एक ओर कई विद्यालय भवन जर्जर है ,छत से पानी टपकता है। भारी बारिश के बीच विद्यालय संचालित करने से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बलवती हो गई है।भारी बारिश और अर्नब तूफान के चलते कांकेर जिले के समीपवर्ती जिले धमतरी,कोंडागांव,बस्तर,सुकमा में कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान,महासचिव हेमेंद्र साहसी सह सचिव डॉ.कृष्णमूर्ति शर्मा,जिला अध्यक्ष कांकेर स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल,मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच ने कलेक्टर से मांग की है कि भारी बारिश में जलस्तर के बढ़ावा एवं पुल पुलियों के उफान की गंभीर स्थिति को देखते हुए छात्र हित में सुरक्षा के मद्देनजर कांकेर जिले में भी अवकाश घोषित किया जाए ताकि किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
