विनोद जैन 
*बालोद:* व्यापमं द्वारा 20 सितंबर की परीक्षा में सेन (नाई) समाज के लिए अशोभनीय शब्द के प्रयोग से प्रदेश भर का सेन समाज आक्रोशित है।
जिला सेन समाज बालोद ने कलेक्टर के माध्यम से CM विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मांग – दोषी प्रश्न-पत्र निर्माताओं पर कड़ी कार्रवाई हो और विवादित शब्द परीक्षा रिकॉर्ड से हटाया जाए।
*जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने कहा -* “यह पूरे समाज की अस्मिता पर हमला है, शांतिप्रिय समाज को कमजोर समझने की भूल न करें।”
*मीडिया प्रभारी उमेश सेन ने चेतावनी दी -* “यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो समाज सड़कों पर उतरकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगा।”
ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सेन, उमेश सेन, संतोष श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
