दीपक विश्वकर्मा

नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर- भानपुरा के बीच घोरछत्र नदी में मौजूद बैगादहरा घाट में पानी मे तैरती किसी इंसानी लाश की खबर है।स्थानीय मीडिया साथी देव लाल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में तैरते इंसानी शव को देख था,जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया,जिसके बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हुआ है।इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।जिस तरह से पानी मे तैरता अज्ञात इंसानी शव देखा गया है,वह सन्दिग्ध जान पड़ता है,देखना होगा युवक कौन है,और किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है।
