अभिषेक अवस्थी
*कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश पर आज निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सिटी ग्राउंड का निरीक्षण कर सिटी ग्राउंड की वस्तु स्थिति से अवगत होते संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया । गत मंगलवार को कलेक्टर महोदय के द्वारा लिए गए बैठक में शहर के सिटी ग्राउंड एवं हाता मैदान के स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने संबंधित निर्देश मिला था ,जिसके तहत आज आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने सिटी ग्राउंड पहुंच निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर ग्राउंड की स्थिति का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री मंडावी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राउंड की स्थिति को सुव्यवस्थित करने का निर्देश देते ग्राउंड के पीछे बाउंड्रीवॉल का निर्माण ,संधारण ,नियमित साफ सफाई ,उचित रखरखाव ,मैदान में पानी की व्यवस्था ,खेल मैदान की स्थिति में बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करने का अधिकारियों को निर्देश दिया*
