बड़े बाबू धर्मेंद्र झाली समेत 5 जुआरी हुए थे गिरफ्तार

अभिषेक अवस्थी

जगदलपुर। शहर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जुआ खेल रहे पांच जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए जुआरियों में जिला शिक्षा कार्यालय के बड़े बाबू धर्मेंद्र कुमार झाली भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21610 रूपए नकदी एवं ताश की गड्डी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 03 (2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में अरूण कुमार चौबे पिता कमलापति चौबे उम्र 40 साल निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर, बुधेश्वर ठाकुर पिता शिवराम ठाकुर उम्र 40 साल निवासी ग्राम आसना, धर्मेंद्र कुमार झाली पिता स्व. मधुसूदन झाली उम्र 45 साल निवासी नयापारा जगदलपुर, बालमुकुंद रथ पिता स्व. वासुदेव रथ उम्र 63 साल निवासी आडावाल जगदलपुर
और हरीश कुमार पाठक पिता स्व. जेपी पाठक उम्र 61 साल निवासी संजय गांधी वार्ड जगदलपुर शामिल हैं। इनमें से धर्मेंद्र कुमार झाली जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बस्तर जगदलपुर में बड़े बाबू हैं। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरू

Express MPCG