फागु यादव

कोंडागांव मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस जवानों को भी मौके में भेजना पड़ा। आपको बता दे सोमवार रात ग्राम कुसमा की एक महिला की हालत गंभीर हो गई थी जिसे उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें शाम 8 बजे से पहले रेफर करने की जानकारी परिजनों को दे दी थी। बताया जा रहा है मरीज के परिजनों ने रेफर को लेकर 108 से संपर्क किया जिस पर 108 द्वारा जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही गई थी। वहीं रात 10 बजे तक 108 मौके पर नही पहुंची जिसे लेकर मरीज के परिजनों ने 108 की अनियमितता तथा उनके संचालन को लेकर घोर आपत्ति जजाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। 21 नवंबर को अस्पताल अधीक्षक आरसी ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार मुख्यालय में तीन 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई थी पर वर्तमान में सिर्फ एक ही एंबुलेंस नियमित रूप से चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दो अन्य 108 एंबुलेंस तकनीकी खराबी के चलते महीनों से गैराज में पड़े हुए है। अब देखना यह है की 108 एंबुलेंस प्रबंधक द्वारा कब तक मुख्यालय हेतु अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाती है।
