04 दिसंबर तक जिले में मनाया जायेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, CMHO कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रथ को किया गया रवाना

फागु यादव

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने हेतु नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन कोण्डागांव जिले में किया जा रहा है। इस बार पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 नवम्बर से 04 दिसंबर के बीच किया जा रहा है। पखवाड़ा का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सारथी रथ को तैयार कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आरके सिंह एवं जिला कार्यकम प्रबंधक डॉ0 भावना महलवार के द्वारा 21 नवंबर को सीएमएचओ कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। यह रथ सभी 05 विकासखण्डों केशकाल, कोण्डागांव, फरसगांव, माकड़ी एवं विश्रामपुरी में प्रचार-प्रसार करेगी। इस पखवाड़े को सफल बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल आफिसर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को पखवाड़े के दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दे दी गयी है। वहीं पुरूष नसबंदी हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हितग्राही को 3000 रूपये एवं नसबंदी हेतु लाने वाले प्रेरक को प्रति प्रकरण 400 रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जायेगा।

Express MPCG