हत्या के फरार आरोपी को माकड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी ने भरमार बन्दूक से की बड़े भाई की हत्या घटना में प्रयुक्त भरमार बन्दूक, बारूद, लोहे के टुकड़े एवं पटाखा किया गया जप्त

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – माकडी पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई को भरमार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है ।

थाना से मिली जानकारी अनुसार 06 नवम्बर के रात्रि लगभग 08:30 बजे आरोपी नंदकुमार नाग अपने पिता मंगलूराम नाग से समाज में मिलवाने की बात को लेकर गाली-गलौज झगड़ा विवाद कर रहा था। आरोपी नंदकुमार नाग की पत्नी पुनीता नाग अपने पति को समझा रही थी उसी समय नंदकुमार नाग के छोटे भाई राजेन्द्र नाग की पत्नी रोहिणी नाग अपने पति राजेन्द्र नाग को फोन करके बुलाई, राजेन्द्र नाग घर पहुंचकर अपने बड़े भाई नंदकुमार नाग को झगड़ा नहीं करने और जो भी बात है कल सुबह करने के संबंध में समझा रहा था तब आरोपी नंदकुमार नाग अत्याधिक गुस्से में आकर घर के अन्दर जाकर वहां रखे अपने अवैध भरमार बन्दूक को घर से निकाल कर आया और आंगन में खड़े अपने छोटे भाई राजेन्द्र नाग के ऊपर चना दिया भरमार बन्दूक का छर्रा राजेन्द्र नाग के छाती पर जा लगा, जिससे घटना स्थल पर ही राजेन्द्र नाग की मृत्यु हो गई। आरोपी नंदकुमार नाग घटना कारित कर घर के बाड़ी तरफ से खेत जंगल की ओर फरार हो गया प्रार्थिया रोहिणी नाग के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 63/ 2023 धारा 302 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशानुसार एवं दौलतराम पोर्ते अति० पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव व श्री निमितेव सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक विनोद साहू के नेतृत्व में थाना माकड़ी एवं साईबर सेल कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं संयुक्त टीम के प्रयास से तथा मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी नंदकुमार नाग पिता मंगलूराम नाग उम्र 37 वर्ष जाति हल्या निवासी झाकरपारा माकड़ी को ग्राम जलंगधार जिला नबरंगपुर (ओडिसा) के जंगल से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी नंदकुमार नाग के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक भरमार बन्दूक तथा भरमार बन्दूक में उपयोग होने वाले बारूद, लोहे के टुकड़े एवं पटाखा को जप्त किया गया। आरोपी नंदकुमार नाग को पर्याप्त साक्ष्य सबूत के आधार पर आज 19 नवम्बर को विधिवत विस्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनोद साहू, सउनि राकेश कुमार भोयर, प्र.आर. मोनाराम मण्डावी, सहदेव कुंजाम, आरक्षक प्रकन मण्डावी, गंगाराम मरकाम, केमेन्द्र उइके, योगेन्द्र ध्रुव, कोदूराम नेताम, मनेश मण्डावी तथा साईबर सेल कोण्डागांव से प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहारी, आरक्षक बीजू यादव, मनोज मरकाम शामिल रहे।

Express MPCG