बस्तर जिले के कुदालगांव में घाटलोहंगा स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक, चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

आर एस भटनागर

जगदलपुर। बस्तर जिले के घाटलोहंगा स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने कुदालगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान कुदालगांव के सभी मोहल्लों में दीवारों पर नारा लेखन कर ग्रामीणों को मतदान करने प्रेरित किया।

बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मतदान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने और अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित करने अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि मतदान हर एक मतदाता का अधिकार है। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने वोट रूपी आहूति देने के लिए मतदाताओं को प्रेरित भी किया गया।

इसके साथ ही ग्रामीणों को मतदाता वर्णमाला के जरिए मतदान का महत्व भी समझाया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी लिलेश देवांगन, महा दलनायक मिथुन बघेल, दल नायक जसमन नाग, दल नायिका जाह्नवी ठाकुर, सोनसिंह, खिरेंद्र, रूद्राक्षी, हिमांशी, अनिता, राधिका, रिया, दीपक नाग, युवराज, शीतल सहित अन्य मौजूद थे।

Express MPCG