*अग्निवीर थलसेना भर्ती अंतर्गत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रदान किया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण*

विनोद जैन

बालोद – अग्निवीर थलसेना भर्ती 2026-27 अंतर्गत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के उपसंचालक श्री व्हीके केडिया ने बताया कि जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें जून 2026 में आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in में अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) में क्लिक कर ऑनलाईन आवेदन कर सकतें हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 में भी संपर्क कर सकते हैं।