*सरदार पटेल मैदान को बचाने भाजपा पार्षदों और एल्डरमेनों ने आज संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधु हर्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन,,,पालिका प्रशासन के कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी*

विनोद जैन

बालोद – नगर के हृदय स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान के मध्य में नगरपालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित क्रिकेट बॉक्स के निर्माण के विरोध में आज भाजपा पार्षद दल एवं एल्डरमेनों ने मोर्चा खोल दिया है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद नगर की शान और एक ऐतिहासिक धरोहर है। इस मैदान में वर्षों से दशहरा, रामलीला, राजनीतिक सभाएं, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न राजनीतिक सामाजिक-धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं।
नगरपालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में क्रिकेट बॉक्स के निर्माण के लिए जिस स्थान का चयन किया गया था, अब अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से उसका स्थल परिवर्तन कर मैदान में निर्माण किया जा रहा है, जिससे मैदान का स्वरूप पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। क्रिकेट बॉक्स का निर्माण मैदान में होने से भविष्य में किसी भी बड़े आयोजन के लिए यह मैदान अनुपयोगी हो जाएगा। नगर के पास इसके अलावा दूसरा कोई इतना बड़ा रिक्त स्थल नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि हम खेल सुविधाओं के विस्तार के विरोधी नहीं हैं, बल्कि हम चाहते हैं कि क्रिकेट बॉक्स का निर्माण परिषद की बैठक में पूर्व में निर्धारित स्थल पर ही किया जाए, न कि सरदार पटेल मैदान स्थल पर।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद एवं सभापति प्रीतम यादव पार्षद श्रीमती गोमती रात्रे गोकुल ठाकुर श्रीमती श्यामा कुलेश यादव श्रीमती सुनीता मनहर दीपक लोढ़ा श्रीमती आशा पटेल एल्डरमैन नितेश वर्मा संतोष कौशिक रविप्रकाश पाण्डेय पूर्व एल्डरमैन विनोद जैन आशुतोष कौशिक अभिन्न यादव सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।