*अर्जुन्दा–आमटी मार्ग के निर्माण हेतु ₹25.83 करोड़ की स्वीकृति पर जताया आभार*

विनोद जैन

बालोद जिले के अर्जुन्दा–आमटी मार्ग के निर्माण हेतु ₹25.83 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि लगभग 13 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग निर्माण के स्वीकृति के लिए पूर्व मे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्त्व मे प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाक़ात कर इस समस्या के निदान हेतु चर्चा कर मांग पत्र दिया था, जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार ने संवेदनशिलता के साथ इसकी स्वीकृति दी हैँ इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।

चेमन देशमुख ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर सड़क, बेहतर आवागमन और बेहतर सुविधाओं से क्षेत्र में विकास एवं समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं भाजपा जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव सांसद श्री भोजराज नाग प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन का पुनः आभार व्यक्त किया।