यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
काँकेर । शहर काँकेर के प्रमुख वार्ड देवभूमि राजा पारा में आज पावन सावन माह के पवित्र सोमवार को प्रातः काल “जन सहयोग ” समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा पूर्व पार्षद लक्ष्मी देहारी के नेतृत्व में शानदार काँवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें देवभूमि तथा आसपास के श्रद्धालु नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। काँवड़ यात्रा दूध नदी के किनारे देवभूमि के छोर पर स्थित राजा मठ से प्रारंभ हुई और विधि विधान से पूजा पाठ एवं हवन के पश्चात शिवजी बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई ,जो समस्त देवभूमि राजापारा के मार्गों से होती हुई गांधी चौक तथा वहां से राजा पारा के जैन मंदिर के बाजू स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में समाप्त हुई ,जहां शिवजी का जलाभिषेक किया गया। यहां पर पुनः पूजा पाठ आराधना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं तथा बच्चों ने भी इस शानदार काँवड़ यात्रा में उल्लास पूर्वक भक्ति भाव से भाग लिया और समस्त वातावरण को पवित्र धार्मिक रूप दे दिया । यह कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से 12:00 तक जारी रहा, जिसमें मोहल्ले के अलावा काँकेर के अन्य वार्डों के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज के इस धार्मिक कार्यक्रम में “जन सहयोग ” संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा लक्ष्मी राजपूत ,लक्ष्मी देहारी, सुरेखा यादव, संगीता यादव ,संगीता देहारी, सरोज यादव, कृष्णा महाराज, शिवा महाराज, धर्मेंद्र देव, अरविंद चौहान, चरण यादव, पप्पू साहू, योगेश यादव ,महेश चौरसिया, शैलेंद्र देहारी ,कानू देहारी एवं समस्त वार्ड वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
