*वंदे मातरम् के सम्मान में बालोद में निकली मशाल रैली*

विनोद जैन

*बालोद।* राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सम्मान एवं उसके अपमान के विरोध में जिला भाजपा एवम भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रविवार को बालोद में भव्य मशाल रैली निकाली गई। रैली जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर कांग्रेस कार्यालय के समीप पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर लघु वन उपज के उपाद्यक यज्ञदत्त शर्मा जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं निर्वर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू जी जिला अध्यक्ष भाजपा चेमन देशमुख जी पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश यादव जी स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार जी **, भाजपा जिला महामंत्री राकेश (छोटू) यादव जी सौरभ लुनिया जी प्रदेश भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख आदित्य पिपरे जी सह प्रमुख संजय साहू जी भाजयुमो जिला सह प्रभारी अमन यादव जी भाजपा जिला मंत्री निशा योगी युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप देशमुख हिमांसु साहू भाजयुमो जिला मंत्री लालवीर राजपूत आशुतोष कौशिक देवेंद साहू भाजपा शहर मंडल बालोद महामंत्री नरेंद्र सोनवानी**, अर्पित दुबे**, भाजयुमो शहर मंडल बालोद मंत्री अमित बिसाई* एवं भाजपा जिला सोशल मीडिया सदस्य *यश राजपूत* सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी राष्ट्रभक्ति व्यक्त की। कार्यक्रम में *वंदे मातरम् के सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता* का संकल्प दोहराया गया।