यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव
विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर में साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 150 युवक-युवतियों को साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और सभी ने जागरूकता की एक सेल्फी ली l आरक्षक मनीष बोस ने उपस्थित युवाओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, ओटीपी फ्रॉड और संदिग्ध लिंक्स से सावधान रहने की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को दैनिक जीवन में साइबर सुरक्षा के नियमों को अपनाने और सतर्क रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता के संदेश को साझा करने के लिए सभी प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया।
इस आयोजन के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सदस्य श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू, सेवारत सैनिक टंकेश्वर सेन और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने इस सत्र को बेहद उपयोगी बताया और पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।
