विनोद जैन 
बालोद। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत बालोद क्षेत्र के शिव भक्तों का दल जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू के नेतृत्व में बाबा बैजनाथधाम के दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर शिव भक्तों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी के कल्याण की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भावना के साथ बाबा बैजनाथधाम पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन-अर्चना करेंगे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पवित्र अवसर है। बाबा बैजनाथधाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव प्रदान करती है। उन्होंने सभी शिव भक्तों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए बाबा बैजनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रेम साहू लच्छू राम साहू सोमेश साहू सुरेश निर्मलकर धर्मेन्द्र साहू राकेश साहू नरेन्द्र सिन्हा सोनू साहू पुष्कर साहू कृष साहू हिमेश साहू भावेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
