फागू यादव
आपको बता दे तीन साल पहले ही कोंडागांव नगर में नारंगी नदी के समीप 2 करोड़ से अधिक की लागत से बनाई गई मुक्ति धाम वर्तमान में नगर पालिका के कचरे डंप करने का अड्डा बना पड़ा है। वहीं लंबे समय तक डंप कचरा बुरी तरह बदबू फैला कर नगर के वातावरण को दूषित कर रहा है। जहां एक तरफ नगर पालिका स्वक्षता को लेकर दिल्ली से अवार्ड प्राप्त कर रही है वहीं दूसरी ओर पालिका के अधिकारियों के गैर जिम्मेदारी के चलते सौंदर्यीकरण की मिसाल पेश करने वाली मुक्तिधाम नगर के कचरे को डंप करने का एक मात्र अड्डा बना पड़ा है। मुक्ति धाम में अपने मृत परिजनों के अंतिम संस्कार हेतु आस्था के साथ पहुंचने वाले नगर वासियों को मुक्ति धाम में प्रवेश करने से पहले ही मन को व्यथित करने वाला मंजर पीड़ा दे रहा है। वहीं क्षेत्र के नगरवासी नगर पालिका की इस अव्यवस्था को लेकर भारी चिंतित, व्यथित और अक्रोषित है।
