यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कोंडागांव के कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर के. के. हिरवानी के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों एवं मातृ शक्तियों का सैनिक सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। तत्पश्चात, बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा एवं जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने विंग कमांडर के. के. हिरवानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।
सम्मेलन के दौरान बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पिछले 6 वर्षों की गतिविधियों और वार्षिक क्रियाकलापों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। विंग कमांडर के. के. हिरवानी ने उपस्थित पूर्व सैनिकों और मातृशक्तियों को शासन की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन संबंधी निवारण, ईसीएचएस, कैंटीन सुविधाओं तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया और पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्तियों से सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव लिए गए तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उपाय बताए गए। विंग कमांडर ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के क्रियाकलापों की काफी प्रशंसा की और कहा की कोंडागांव जिला के पूर्व सैनिक सेवानिवृत होने के बाद भी समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, यह अत्यंत गर्व की बात है l कार्यक्रम के समापन सत्र में बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा एवं जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने विंग कमांडर के. के. हिरवानी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों और मातृ शक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जगदलपुर के कर्मचारी तोप सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सह सचिव रवि ठाकुर, सदस्य श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू, राकेश धीवर, परदेसीराम साहू, लच्छू राम मंडावी, पीतांबर सिंह मंडावी, विजय सैमुअल, बी डी ऐन सिंह, मेहतर राम कोर्राम, सेवारत सैनिक उमेंद्र मरकाम, सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम, सह सचिव श्रीमती आकांक्षा तिवारी, श्रीमती ऐनु साहू, श्रीमती अंजलि पवार, श्रीमती केंद्री बाई उपस्थित रहे l
