यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
रायपुर– केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह 1 सितंबर को शाम 6:40 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा विभिन्न बैठके लेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह 2 सितंबर को सुबह 11:00 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे।
उसके बाद शाम 3:00 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
