कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने आयोजित की राखी मिलन समारोह, क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने मोहन मरकाम को राखी बांध कर दिया आशीर्वाद

फागु यादव

कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत विकासनगर स्थित सामुदायिक भवन में 31 अगस्त को राखी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोंडागांव विकासखंड के एक हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया है। वही कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने अपने क्षेत्र की बहनों को उपहार देकर आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया की इन्हीं बहनों ने उन्हे प्यार और आशीर्वाद दे कर विधानसभा कोंडागांव का दो बार विधायक बनाया है और उन्हीं के आशीर्वाद से वह आज कैबिनेट मंत्री बन पाए हैं। आपको बता दे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या ग्रामीण महिलाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Express MPCG