अंतागढ़
रिपुदमन सिंह बैस
रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार पर बहनों ने बीएसएफ के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की त्यौहार मनाया
, कांकेर जिले के अंतिम छोर रावघाट से लगे बीएसएफ कैंप फूलपाड़ में पदस्थ जवान जो अपने परिवार ,घर से मिलो दूर रहकर देश के सेवा में अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहकर बीएसएफ के जवान देश की रक्षा करते हैं इससे न सिर्फ ग्रामीणों में खुशी लौट रही है बल्कि लोगों की सामाजिक सेवा में भी तत्पर रहने वाले जवानों को रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार पर बहनों ने बीएसएफ के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की त्यौहार मनाया, ग्राम फूलपार में बीएसएफ कैंप में बहनों ने फुलपार में आस पास के 6 से 7 गांव की युवतियां और महिलाओं ने बीएसएफ कैंप जाकर सभी जवानों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई, इस भाई बहन के प्रेम का पर्व राखी के दिन घर से दूर बीएसएफ के जवान इन लड़कियों और महिलाओ का प्यार पाकर बहुत खुश हुए। बीएसएफ कैंप फुलपार के कम्पनी कमांडर ने सभी को मिठाई खिलाकर और उपहार देकर तहे दिल से बहनों शुक्रिया अदा किया और आगे भी सभी पर्वों में इसी तरह आते रहने के लिए आग्रह किया ।
