नरेंद्र मोदी जी ने बढ़ाया महिलाओं का मान-प्रेमलता नागवंशी*

अभिनव अवस्थी

भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रेमलता नागवंशी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की घरेलू गैस के दाम कम करके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया की रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर श्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी महिला बहनों को राखी का उपहार दे दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने घरेलू एलपीजी पर 200₹ की कटौती की है वहीं 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन देने एलान भी किया है। रक्षाबंधन का यह उपहार महिलाओं के लिए खुशी लाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार महिला उत्थान के लिए कार्यरथ हैं। प्रेमलता नागवंशी जी ने इस उपहार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया तथा प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसे योजनाओं को सराहा और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Express MPCG