यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुये थाना क्षेत्र में अवैध गांजा की बिक्री / तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मीना ( भा०पु०से०) के नेतृत्व में थाना स्तर पर कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया, पतासाजी दौरान टीम को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री बस में एक संदिग्ध व्यक्ति सवार है जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर आ रहा है कि सुचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को देकर तत्काल टीम द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेन रोड के पास पहुंचकर गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया जिसमें मुखबीर के बताये हुलिया के एक संदेही को पकड़ा गया नाम पता पूछने अपना नाम शिवेन्द्र पटेल पिता जगजाहिर प्रसाद पटेल उम्र 28 वर्ष जाति कुनबी निवासी ग्राम कुईयाकला थाना मनगमा पोस्ट मनगमा तहसील रायपुर जिला रीवा म०प्र० का निवासी होना बताये। जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में 5.324 किलाग्रामे मादक पदार्थ गांजा किमती 53,240 रू. को बरामद कर जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना नगरनार में एन. डी. पी. एस. एक्ट का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है है। कार्यवाही में सउनि रैनूराम मौर्य प्र0आर0 80 रमेश पासवान, प्र0आर 424 श्यामलाल चन्द्राकर, आर0 378 यशवंत ध्रुव, आर 1238 चन्द्र कुमार कंवर चालक सहायक आर0 5140 विरेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा है।
