बिलासपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

रिपुदमन सिंह बैस
खेल का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें अधिकांश लोगों की रुचि होती है ।खेल हर आदमी की जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। बचपन से ही हमारी विभिन्न खेलों में रुचि होती है ,और इसमें से अधिकांश के भीतर एक खिलाड़ी जरूर होता है ।जीवन की भाग दौड़ और दूसरी जिम्मेदारियां की वजह से यह खिलाड़ी बेशक कहीं दब जाते हैं लेकिन खेलों में इनकी दिलचस्पी बरकरार रहती है , चाहे क्रिकेट हो हॉकी ,हो टेनिस हो या फुटबॉल आया अन्य खेल ओलंपिक हो या एशियाई खेल यह सब एक उत्सव बन जाते हैं ।और कई खेल तो ऐसे है जो हमारी देश की संस्कृति में रच बस जाते हैं।
इसी कड़ी में आज दिनाँक 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को संस्था हॉलीक्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में आज मेज़र ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उनकी याद में आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम प्रचार्या खेल शिक्षक एवम समस्त अध्यापको की उपस्थिति में मेज़र ध्यानचंद के चित्रपट पर माल्यार्पण पुष्पगुच्छ किया गया। ततपश्चात दीप प्रज्वलित करके आज के आयोजन की शुरुआत की गई ।स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपनी कुशलता के अनुसार मंच पर प्रदर्शन किया । आज के दिन को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए हमारे विद्यालय के खेल शिक्षक श्रीमान दिवेन्द्र दास एवम श्रीमान विकास कुमार मांझी ने आज सभी बच्चो के लिए (डॉचबॉल )खेल का आयोजन रखा ।जिसमे कक्षा 6 वी से 8 वी तक के बच्चो का ही मैच संपन्न हो सका बाकी बचे मैच 31/09/23 को किया जाएगा ।
