कोण्डागांव पुलिस ने कुसमा के किराना दुकान में अवैध रूप से बिकी हेतु रखे 03 पेटी अंग्रेजी शराब किया जप्त

भरत भारद्वाज

कोंडागाँव- कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अति० पुलिस अधीक्षक दौलतराम पोर्त के मार्गदर्शन में 29 अगस्त को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव निमितेश सिंह के नेतृत्व में कोण्डागाव पुलिस ने खुडखुडिया जुआ खेलाने वाले आरोपी लिलेन्द्र दीवान के किराना दुकान से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिकी हेतु 03 पेटी कुल 144 नग पौवा को रखने पर बरामद कर जप्त किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 अगस्त को पेट्रोलीग दौरान जुर्म जरायम पतासाजी दौरान मुखबिर के आधार पर व्यक्ति लिलेन्द्र दीवान पिता किशोर दीवान उम्र 28 वर्ष जाति कलार निवासी कुसमा भट्टीपारा थाना व जिला कोण्डागांव छ०ग० के किराना दुकान में अवैध रूप से बिकी हेतु अंग्रेजी शराब तीन कार्टुन रखने पाये जाने पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे पहला कार्टुन (पेटी) में अंग्रेजी शराब GOA special Whisky का 48 नग 180 ML का पौवा प्रत्येक में 180 ML शराब भरी हुई मात्रा 8.640 बल्क लीटर किमती 5760 रूपये, दूसरे कार्टुन (पेटी) में अंग्रेजी शराब GOA special Whisky का 48 नग 180 ML का पौवा प्रत्येक में 180 ML शराब भरी हुई मात्रा 8.640 बल्क लीटर किमती 5760 रूपये, तीसरे कार्टुन (पेटी) में अंग्रेजी शराब GOA special Whisky का 48 नग 180 ML का पौवा प्रत्येक में 180 ML शराब मरी हुई मात्रा 8.640 बल्क लीटर किमती 5760 रूपये, कुल अंग्रेजी शराब का पौवा 144 नग कुल मात्रा 25.920 बल्क लीटर को जप्त किया गया। आरोपी खिलाफ के थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 288 / 2023 धारा 34 (2) आब एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक प्रहलाद यादव सउनि लोकेश्वर नाग, दिनेश डहरिया प्रआर० अशोक कुमार, आर० राजेश नाग, बुधसन कुलदीप, संतोष कोडोपी मआर कांतिदेवी नेताम एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

Express MPCG