दिनेश साहू
चारामा- आसपास के प्रकृति भी हमारे परिवार का हिस्सा है जो कि निःस्वार्थ भाव से हमे हवा,पानी,प्रकाश और शुद्ध वातावरण प्रदान करते है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय रतेसरा के स्कूली बच्चों ने पेड़ पौधों को भाई बनाकर पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया। शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि पेड़ पौधे हैं तो पर्यावरण है। पर्यावरण है तो हम हैं। हम हैं तो हमारे त्यौहार भी हैं। जिसमें बच्चों ने स्कूल एवं अपने घर के आसपास के पौधों को परिवार का हिस्सा स्वीकार करते हैं। इसी क्रम में सभी बच्चों ने पिछले वर्ष लगाए पौधे को रक्षाबंधन के पवित्र धागे में बांधकर रक्षा करने का संकल्प लिया। इस राखी को बच्चों ने स्वयं शनिवार बैगलेस डे के दिन तैयार किए हैं।बच्चों का मार्गदर्शन संस्था के प्रधानपाठक सीताराम सलाम,शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार साहू,होमन ठाकुर के द्वारा किया गया ।
