
रिपुदमन सिंह बैस
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब समय काफी कम रह गया हैं… और दोनो राष्ट्रीय पार्टि के नेता प्रदेस व बस्तर में लगातार दौरा कर रहे है…लेकिन अब प्रदेश में तीसरी पार्टी के तौर पर अब आप पार्टि भी मैदान में कूद गई हैं.. और छत्तीसगढ़ में आप पार्टी की सरकार बनाने के लिए गैरंटी का दाव भी खेल दिया हैं… रायपुर के बाद अब बस्तर में आने वाले 16 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान आने वाले है… और बस्तर की जनता से सवांद करेंगे…वंही दिल्ली में विधायक और आमआदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सजीव झा जगदलपुर पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा हैं कि प्रदेस में अब आप पार्टि का जादू चलने वाला हैं.. रायपुर के बाद जगदलपुर में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री बस्तर के लोगो के बीच पहुंचेंगे… वंही ईडी द्वारा किये जा रहे कार्यवाही को लेकर कहा की .भाजपा ED का रेड कराकर ब्लैकमेल कर सेटिंग का काम करती है …यहीं भाजपा का तौर तरिका है.भाजपा शासीत राज्यों में ED का कभी छापा नहीं पड़ता हैं… और जहा उनकी सरकार नही हैं वँहा ,ED रेड कर ब्लैकमेलिंग और डराने का प्रयास कर रही है….वंही कहा कि .छत्तीसगढ़ में भाजपा को 15 साल और कांग्रेस को 5 साल का मौका जनता ने दिया था..दोनो सरकारो ने काफी कुछ लूट लिया हैं….यहां के जल जंगल जमीन को बेचने का काम दोनों सरकारों ने करी है.. लेकिन अब जनता को भरोसा मिल गया है और अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली…जनता में आम आदमी पार्टी के लिए उत्साह है और यही कारण हैं आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है…दिल्ली और पंजाब सबसे बड़ा उदाहरण हैं….साथ ही कहा कि.नवंबर में दिल्ली पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिलेगा….और बस्तर की जनता के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संवाद के साथ 9 गारंटी पर भी चर्चा करेंगे।
