कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन रोकथाम के संबंध में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम*

नारायणपुर

विक्रम हालदार

उत्तराकुमार कश्यप, जिला व सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्रीमती आम्बासाह सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्रीमान हरेंद्र सिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर तालुका सेवा समिति नारायणपुर के आदेशानुसार आज दिनाक 28/08/2023 जिला पंचायत मीटिंग हाल नारायणपुर में श्रीमती किरण नैनवाड चतुर्वेदी महिला संरक्षण अधिकारी सखी वन स्टाफ नारायणपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन अधिनियम 2013के तहत यौन उत्पीडन क्या क्या है , अधिनियम का उद्देश्य क्या है, आंतरिक समिति ,स्थायी समिति , नोडल अधिकारी कौन कौन है एवं जांच के संबंध में, दण्ड के संबंध में प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताई।श्रीमान रविभगत ध्रुव जिला महिला बाल विकास अधिकारी के द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संबंध में बताया। श्रीमान हरेंद्र सिंह नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन अधिकार के संबंध में एवं महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में विधिक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई । श्रीमान चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता तालुका सेवा समिति नारायणपुर के द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न से पीड़िता आवेदन स्वयं या उसके रिश्तेदार या घटना के समय में उपस्थित किसी व्यक्ति के द्वारा या पीड़िता के लिखित सहमति से किसी भी व्यक्ति के द्वारा किया जा सकता है आवेदन घाटना के तीन माह के अंदर करना चाहिए एवं अपील करने के प्रावधान के संबंध में विधिक सलाह दिया गया बलात्कार के घटना को रोकने के लिए पीड़िता को हमला वर का मृत्यु कारित करने तक का प्राइवेट प्रतिरक्षा करने के अधिकार संबंध में,हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अंतरगत पुत्र एवं पुत्रियों का संपत्ति पर बराबर का अधिकार है, महिलाओं को सविधान में प्रदत अधिकार ,पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क अधिवक्ता विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त करने का अधिकार दिनांक 09.09.2023 को नेशनल लोक अदालत आयोजित है के संबंध में विधिक जानकारी एवं सलाह दिया गया। सनातन मेरसा विधिक संरक्षण अधिकारी किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर के द्वारा पॉक्सो एक्ट किशोर न्याय के संबंध में विधिक जानकारी दिया गया कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन कार्य शाला एवं जागरूकता कार्यक्रम में नारायणपुर जिला के समस्त विभागो के अध्यक्ष व अन्य सदस्य एवं तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के समस्त थाना में नियुक्त पी एल वीभी उपस्थित रहे।

Express MPCG