राजापारा में भव्य काँवड़ यात्रा मे जन सैलाब उमड़ा


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर ,,-विदा ले रहे श्रावण मास के अंतिम रविवार को प्रातः काल की बेला में राजा पारा वार्ड वासियों ने भव्य काँवड़ यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजाघाट के शिव मंदिर से हुई ,जहां परंपरागत पूजा-पाठ के पश्चात काँवड़ यात्रा निकाली गई । मावलीमाता मंदिर पहुंचने पर जन समूह में प्रसाद वितरण किया गया । तत्पश्चात काँवड़ यात्रा गांधी उद्यान पहुंची। वहां भी सबको प्रसाद दिया गया और बैंड बाजा डीजे आदि की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु काँकेर के पुराने बस स्टैंड की ओर गए। वहां भी यात्रा का स्वागत किया गया। महादेव शंकर जी के जयकारे लगाए गए और काँवड़ यात्रा वहां से वापस राजापारा की ओर चली, जहां जैन मंदिर के निकट स्थित शंकर जी की विशाल भव्य प्रतिमा के समक्ष काँवड़ यात्रा का समापन करते हुए महादेव जी की विधि विधान से पूजा अर्चना जलाभिषेक आदि किया गया। यात्रा में महिलाओं तथा बच्चों का भी उत्साह पूर्वक सहयोग रहा । धूमधाम से संपन्न सफल काँवड़ यात्रा में “जनसहयोग ” समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी बल्लू राम यादव, धर्मेंद्र देव, चरण यादव, करण नेताम, राजेश चौहान, पप्पू साहू, संजय मनशानी शीतल यादव, शैलेंद्र देहारी, प्रवीण गुप्ता, उत्तम मिश्रा, दिनेश मोटवानी , मनोज दुबे, कुणाल यादव, आशीष शर्मा, आर्यन चौरसिया आदि, लोकेश सिंह ठाकुर, श्रद्धेश चौहान, नरेश यादव तथा संत कुमार रजक का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। महिला श्रद्धालुओं में लक्ष्मी देहारी, संगीता यादव, सुरेखा यादव, विभा ठाकुर, आशा यादव, सरोज यादव, गंगा पुजारी, रानू यादव, शकुंतला पटेल, रीना देहारी, संगीता देहारी, ममता बिंजोला, ललिता यादव, निक्की यादव, पुनिया यादव,तरुणा यादव ,दीपिका यादव ,अदिति यादव, नेहा यादव, सावित्री यादव, मधु नेताम, लक्ष्मी कोसरिया ,अंजली यादव, पूजा यादव, खुशबू यादव आदि ने श्रद्धापूर्वक सहयोग दिया।

Express MPCG