अभिनव अवस्थी

धमतरी। जिले में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। धमतरी के बोराई थाना क्षेत्र स्थित एकावारी के पास पॉइंट मिलने पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की टीम रवाना हुई थी। करीब ढाई बजे जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि जवानों को दो दर्जन से अधिक नक्सलियों की मौजूदगी होने की सूचना मिली थी । इसी सूचना के आधार पर जवान जंगल की ओर रवाना हुए थे।
जानकारी के मुताबिक ग्राम एकावारी के पास 25 से 30 नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मैनपुर-नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के कमांड इन चीफ सत्यम गावड़े के टीम के एक नक्सली सदस्य की मौत हो गई। दोनों तरफ से करीब 400 से 500 राउंड फायरिंग हुई। दोनों ओर से फायरिंग अभी भी जारी है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, नक्सल आपरेशन , डीएसपी आर.के मिश्रा भी बोरई थाने में मौजूद हैं। मृत नक्सली के शव की सिनाख्ती की जा रही है।
