बीच रास्ते एंबुलेंस में दो जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म, ग्राम मोहलाई की 34 वर्षीय महीला का आपात स्थिति में कराया गया सुरक्षित प्रसव

फागु यादव

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अंतर्गत विकासखंड कोंडागांव के ग्राम पंचायत मोहलाई पटेल पारा निवासी फूलों बाई कश्यप पति हगुरू राम कश्यप उम्र 34 वर्ष की 102 महतारी एक्सप्रेस में आपात स्थिति में बीच रास्ते पर सुरक्षित प्रसव कराया गया है। वहीं महिला ने दो स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है यह उनका सातवां बच्चा है। 27 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार महतारी एक्सप्रेस 102 के कॉल सेंटर से मिले एक लेबर पेन की जानकारी पर ईएमटी अजय कुमार निर्मल तथा पायलेट जयपाल पटेल घटना स्थल पहुंचे। वही वापसी के दौरान पेशेंट की प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण ईएमटी के सदस्य ने तत्काल निर्णय लेते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षितपूर्वक प्रसव को संचालित किया। इस अद्वितीय प्रसव के बाद मां ने दो स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। आपको बता दे स्थानीय अधिकारियों ने इस साहसी महिला की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए साहस और समर्पण की सराहना की। वही इस घटना ने साबित किया की जरूरत पड़ने पर अवांछित स्थितियों में भी सही निर्णय और साहसपूर्वक कार्यवाही से सुरक्षित प्रसव संभव है।

Express MPCG