यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
Chandrayaan-3 Update: ISRO ने जारी किया वीडियो, चांद के राज जानने में जुटा है चंद्रयान-3
Chandrayaan-3 Update: चांद के राज जानने में जुटा चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर स्थित शिव शक्ति प्वाइंट (Shiv Shakti Point) पर लगातार चहलकदमी कर रहा है और इसने अब तक लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय (fixed successfully) कर ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद पर घमूते प्रज्ञान रोवर का वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी की. वहीं केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने भी इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘चांद से ताज़ा अपडेट: चंद्रमा की सतह को छूते ही प्रज्ञान रोवर हरकत में आ गया, दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में घूम रहा है!’
